Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

ACB के DG रवि प्रकाश मेहरडा को यूआर साहू की जगह मिला राजस्थान के DGP का प्रभार

REPORT TIMES : उत्कल रंजन साहू के RPSC का चेयरमैन बनने के बाद एसीबी DG रवि प्रकाश मेहरडा राजस्थान के DGP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Haribhau Bagade) ने मंगलवार सुबह पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू (Utkal Ranjan Sahu) की नियुक्ति राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष (RPSC Chairman) पद पर कर दी है.

वरिष्ठता के हिसाब से राजीव शर्मा आगे

अब राजस्थान पुलिस का अगला मुखिया कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो राजीव शर्मा और संजय अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगे हैं. वरिष्ठता के हिसाब से राजीव शर्मा का नाम सबसे ऊपर है, क्योंकि UPSC के नियमानुसार रिटायरमेंट के लिए उनका अभी लगभग नौ महीने बचा है.

UPSC को भेजी गई 10 नामों की लिस्ट

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले ही UPSC को 10 सीनियर IPS के नामों की सूची भेजी गई थी, जिसमें राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल, राजीव निर्माण, अनिल पालीवाल, गोविंद गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य के नाम हैं. अब UPSC इसमें से टॉप तीन नाम सरकार को भेजेगी, जिसके बाद सरकार उसमें से किसी एक को नया डीजीपी बनाएगी.

Related posts

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कितने सेकेंड का है शुभ मुहूर्त?

Report Times

T20 WC 2024: ऋषभ पंत को मिल सकती है स्क्वाड में जगह, जानें कब होगा टीम का ऐलान

Report Times

‘पौने दो आंख वाले बाबा हैं रामदेव, जनता को बेवकूफ बना रहे’- गहलोत के विधायक

Report Times

Leave a Comment