Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मस्पेशल

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पूर्ण आकार में दिए बाबा बर्फानी ने पहले दर्शन!

REPORT TIMES : अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी मानी गई है. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा को भगवान शिव के पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है. इस पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से शिवलिंग बनता है, इसलिए ही इसे बाबा बर्फानी कहा जाता है. हर साल अमरनाथ यात्रा करने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. अमरनाथ यात्रियों को इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी मिल गई है.

इस साल 2025 में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी ने 11 जून को पहले दर्शन दिए. इस दौरान बाबा अमरनाथ की विधिपूर्वक प्रथम पूजा भी संपन्न की गई. इस पूजा और अनुष्ठान का आयोजन अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने किया. आइए जानते हैं कि अब अमरनाथ की यात्रा कब से शुरू की जाएगी.

साल 2025 के बाबा बर्फानी के पहले दर्शन

ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा अमरनाथ ने साल 2025 के पहले दर्शन दिए और इस मौके पर भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की गई. अमरनाथ यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी की बात यह है कि इस बार बाबा बर्फानी साक्षात पूर्ण आकार में प्रकट हुए हैं.

प्रथम पूजा के दौरान अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बाबा बर्फानी को नमन कर इस पवित्र अनुष्ठान में हिस्सा लिया, जिसके साथ इस साल श्री अमरनाथ जी यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई. अगस्त के दूसरे हफ्ते तक बाबा अमरनाथ में भक्तों का तांता लग जाएगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुबह और शाम के समय अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पूजा की जाएगी.

अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी?

इस साल 2025 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और यह पवित्र यात्रा 38 दिनों तक चलेगी. अमरनाथ यात्रा का समापन 9 अगस्त को हो जाएगा. पिछले साल लगभग 5 लाख श्रद्धालु ने बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी 5 लाख के करीब भक्त अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंच सकते हैं.

Related posts

पहलगाम का बदला लेने के बाद पीएम मोदी का पहला बयान-जैसी तैयारी थी सेना ने वैसा ही किया

Report Times

खाटूश्यामजी का फाल्गुनी लक्खी मेला 6 मार्च से, पाबंदियों के साथ होगा आयोजन, व्यापारी नाराज

Report Times

साइबर ठगों के कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 15 घंटे चल रही रेड, दोपहर बाद हो सकता है बड़ा खुलासा

Report Times

Leave a Comment