Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

निर्मल चौधरी की ACP आदित्य पूनिया से तीखी बहस, SMS अस्पताल के बाहर धरने में पहुंचे थे कांग्रेस नेता

REPORT TIMES : डॉ. राकेश बिश्नोई को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जयपुर में एसएमएस अस्पताल के बाहर परिजनों का धरना भारी बारिश में भी जारी है. मंगलवार को राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस नेता अनिल चोपड़ा और निर्मल चौधरी भी धरना स्थल पहुंचे. इस दौरान धरना स्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ बहस हो गई. देखते-देखते बहस तीखी झड़प में तब्दील हो गई.

पुलिस अधिकारी से तीखी झड़प

नेताओं का पुलिस के साथ झड़प का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में निर्मल चौधरी धरना स्थल पर टेंट लगाने की मांग को लेकर एसीबी आदित्य पूनिया से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस वालों से झड़प के बाद मौजूद नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं.

धरने में मौजूद नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. बारिश से बचने के लिए टेंट लगाने की अनुमति तक नहीं दी जा रही. पुलिस का सख्त संदेश है, अगर टेंट लगाया गया तो एफआईआर के लिए तैयार रहो.

विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि यह सिर्फ एक डॉक्टर की नहीं, पूरे चिकित्सा समाज की लड़ाई है. लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन दबाव में काम कर रहा है.

कुछ ही देर में पहुंचेंगे हनुमान बेनीवाल

जानकारी के अनुसार, कुछ ही समय में जयपुर स्थित SMS अस्पताल की मोर्चरी के बाहर नागौर जिले के जारोड़ा निवासी स्वर्गीय डॉक्टर राकेश बिश्नोई के परिजनों के धरने में सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचेंगे. इससे पहले सोमवार को भी सांसद हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पहुंचे थे. बेनीवाल ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी.

Related posts

चिड़ावा : भामाशाह ने प्रपौत्र के जन्म पर स्कूल को दिया ये तोहफा

Report Times

दिल्ली अब दूर नहीं, जयपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान, सफर में बचेगा 45 मिनट का वक्त

Report Times

EXCLUSIVE: …जब हिल गए पंडित जवाहर लाल नेहरू, अपने राजनीतिक सचिव पीआर चक्रवर्ती को चुनाव लड़ने भेजा धनबाद

Report Times

Leave a Comment