Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस ने मिशन-2028 के कस ली कमर, दिल्ली में रंधावा ने बुलाई पार्टी मीटिंग, डोटासरा समेत कई नेता मौजूद

REPORT TIMES : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली आवास पर पार्टी नेताओं की अहम बैठक हुई. यह बैठक पहले इंदिरा भवन में प्रस्तावित थी, लेकिन रंधावा ने इसे अपने निवास पर स्थानांतरित कर दिया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी समेत कई नेता शामिल हुए हैं.  इस बैठक के ज़रिए कांग्रेस हाईकमान यह संदेश देना चाहता है कि 2028 की तैयारी अब फील्ड लेवल से शुरू हो चुकी है, और संगठन में जो भी कमजोर कड़ी होगी, उसे या तो मज़बूत किया जाएगा या बदला जाएगा.

4 चरणों में अलग-अलग समूहों के साथ चर्चा

कांग्रेस संगठन स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए जमीनी पहुंच पर काम हो रहा है. आज की इस बैठक का फोकस भी संगठन सशक्तिकरण है. साथ ही ब्लॉक से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के कार्य मूल्यांकन और आगामी रणनीति निर्माण पर है. बताया जा रहा है कि 4 चरणों में अलग-अलग समूहों के साथ चर्चा होगी.

जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना पर काम

बैठक में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में देरी, ब्लॉक स्तर की निष्क्रियता, और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों को संगठनात्मक स्तर पर धार देने की रणनीति जैसे मुद्दे शामिल हैं. यह बैठक आगामी समय में नए समन्वयक मंडल के गठन और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना को लेकर निर्णायक साबित होंगी.

हाल ही में जयपुर में हुई बैठकों में पीसीसी चीफ ने संगठन में निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्ट संकेत दे दिया था कि आलाकमान अब ढीले रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा.

Related posts

30 घंटे से चल रही थी ED की जांच, कोल्हापुर के जिला बैंक कर्मचारी को आया हार्ट अटैक

Report Times

दो दिवसीय कार्यक्रम 7 व 8 जनवरी को, परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजन

Report Times

भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान: भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग

Report Times

Leave a Comment