Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

रामदेवरा के रामसरोवर में स्नान करती महिलाओं का वीडियो बना रहे थे, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

REPORT TIMES : बाबा रामदेव की पवित्र नगरी रामदेवरा में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी आस्था प्रकट करने आते हैं. लेकिन लोक आस्था की इस नगरी में श्रद्धालुओं के साथ अपराध की एक घटना सामने आई है. जन-जन के आस्था के केंद्र लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा अर्चना करने आनेवाले भक्तजन पास में स्थित रामसरोवर तालाब में स्नान करने जाते हैं. वो तालाब का पवित्र जल अपने साथ लेकर जाते हैं. मगर रविवार (20 जुलाई) की शाम को वहां दो लोग स्नान करती कुछ महिला श्रद्धालुओं का वीडियो बना रहे थे और इसका पता चलते ही हंगामा हो गया.

फोन पर बना रहे थे वीडियो

बताया जा रहा है कि रविवारको श्रद्धालुओं की एक टोली रामदेवरा पहुंची. बाबा की समाधि पर जाने से पहले ये श्रद्धालु रामसरोवर तालाबा पहुंचे और स्नान करने लगे. लेकिन अचानक महिला श्रद्धालुओं को शक हुआ कि कोई उनके वीडियो बना रहा है.

महिलाओं ने ध्यान से देखा तो पाया कि दो लोग फोन से सही में उनके वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. उन्होंने उन दोनों को टोका लेकिन इसके बाद भी दोनों ने गलती नहीं मानी और बहस करने लगे. दोनों शराब के नशे में थे.

रामदेवरा पुलिस पहुंची

इसके बाद तुरंत रामदेव समाधि के कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई. समाधि समिति के कर्मचारियों ने इसके बाद रामदेवरा थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की और उन्हें हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के नाम भोमाराम और देवाराम हैं और ये दोनों बाइक से रामदेवरा घूमने आए थे. दोनों के मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर लिए गए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Related posts

नए आपराधिक कानूनों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक – नए आपराधिक कानूनों में भारतीयता की आत्मा पुनः स्थापित अपराध मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए नवीन कानून साबित होंगे मील का पत्थर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Report Times

देसी बुलेट ट्रेन का चलना हुआ मुश्किल, भैंसों के बाद गाय टकराई; 2 दिन में दूसरी बार हादसा

Report Times

गंगा-जमुना स्कूल के पोस्टर में हिजाब में हिंदू लड़कियां! बीजेपी ने कहा-साक्षात केरल स्टोरी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Report Times

Leave a Comment