Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानसीकरस्पेशल

आज रात 10 बजे बंद हो जाएंगे खाटूश्यामजी के कपाट, 19 घंटे बाद तिलक श्रृंगार के होंगे दर्शन

REPORT TIMES : देश और प्रदेश से लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र बाबा श्याम के दर्शन आज रात 10 बजे से अगले 19 घंटों तक आम भक्तों के लिए बंद रहेंगे. यह निर्णय मंदिर परिसर की विशेष पवित्र जल से धुलाई और सफाई के लिए लिया गया है. यह प्रक्रिया रातभर चलेगी और इस दौरान किसी भी भक्त को दर्शन की अनुमति नहीं होगी.

कल शनिवार को सिंजारे के अवसर पर बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें लगभग 6 से 7 घंटे का समय लगेगा. यह विशेष तिलक चंदन के विशेष लेप से किया जाता है, जो बाबा के ललाट से लेकर गालों तक लगाया जाता है. गौरतलब है कि यह श्रृंगार अगली अमावस्या के शाही स्नान तक वैसा ही बना रहता है और इस दौरान बाबा के श्रृंगार में कोई कमी नहीं आती.

इस अवसर पर भक्तों को बाबा श्याम के दो अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन होते हैं. एक स्वरूप में वे कृष्णमयी श्यामल रूप में दिखाई देते हैं, जबकि विशेष तिलक श्रृंगार के बाद वे भगवान विष्णु के भव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं. यह पर्व भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव और आस्था का प्रतीक बनता है.

बाबा खाटू श्याम के तिलक श्रृंगार का धार्मिक महत्व समझिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह श्रृंगार बाबा श्याम को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने का एक तरीका माना जाता है. कहा जाता है कि तिलक श्रृंगार में बाबा श्याम के दिव्य दर्शन जिस किसी भक्त को प्राप्त होते हैं उसे शांति और आनंद की प्राप्ति होती है. तिलक श्रृंगार में विशेष प्रकार का चंदन, फूल, वस्त्र आदि का उपयोग किया जाता है और इसमें 4 से 5 घंटे लगते हैं. तिलक श्रृंगार में ख़ास चंदन का उपयोग किया जाता है. बाबा श्याम को चंदन का तिलक ललाट से गालों तक लगाया जाता है. इसके बाद, बाबा श्याम को फूलों और वस्त्रों से सजाया जाता है. यह श्रृंगार विशेष अवसरों पर और भी भव्य तरीके से किया जाता है.

Related posts

Peel P50: यह है दुनिया की सबसे छोटी कार, महज 134 सेंटीमीटर लंबाई के साथ दर्ज कर चुकी है गिनीज बुक में अपना नाम

Report Times

Date of admission: राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन की डेट बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Report Times

श्री शिव हनुमान मित्र मंडल के दुर्गा महोत्सव में नृत्य नाटिकाओं ने मोहा मन

Report Times

Leave a Comment