Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

नरेश मीणा फिर गिरफ्तार, झालावाड़ पुलिस ने 3 धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

REPORT TIMES : नरेश मीणा को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन की शिकायत पर पुलिस ने 3 धाराओं [धारा 121(1), 132 और 352] में केस दर्ज किया है. नरेश मीणा के साथ झालावाड़ के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया गया है. उस पर पहले से ही 30 केस दर्ज हैं. दोनों आरोपी इस वक्त थाने में हैं और पुलिस की कानूनी कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं. इस दौरान की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें बनियान-लोअर पहने नरेश मीणा को पुलिसकर्मी थाने के अंदर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.

पहले शांतिभंग का था आरोप

झालावाड़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारी झालावाड़ स्कूल हादसे के दिन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठने, एंबुलेंस का रास्ता रोकने, पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलने, अस्पताल परिसर में धरना देने और राजकाज में बाधा डालने से जुड़ा है. उस दिन पथराव के बाद नरेश मीणा को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन्हें शुक्रवार को जमानत मिल गई थी. लेकिन मेडिकल कॉलेज की तरफ से FIR कराए जाने के बाद नरेश मीणा को फिर गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के लिए खुफिया ऑपरेशन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के इस पूरे ऑपरेशन को बहुत ही खुफिया तरह से अंजाम दिया गया. नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले भवानी मंडी थाने में रखा गया. इसके बाद वहां से सदर थाने शिफ्ट किया गया. शिफ्टिंग के वक्त एक गाड़ी से कुछ लोग वीडियो बनाकर वायरल करने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया और उनके फोन को जब्त कर लिया.

FIR में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं?

SRG मेडिकल कॉलेज, झालावाड़ के प्रिंसिपल और कंट्रोलर संजय पोरवाल तथा हॉस्पिटल अधीक्षक अशोक शर्मा ने अस्पताल परिसर में हुए हंगामे के मामले में FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि नरेश मीणा ने अस्पताल में भारी हंगामा किया, इमरजेंसी और आईसीयू सेवा बाधित की, अस्पताल स्टाफ के साथ हाथापाई और अभद्रता की और अपशब्द बोले. नरेश मीणा के हंगामे के कारण एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मरीजों की शिकायत के बावजूद नरेश मीणा ने हंगामा जारी रखा.

थप्पड़कांड में मिली थी सशर्त जमानत

इससे पहले टोंक से निर्दलीय विधायक रहे नरेश मीणा को उपचुनाव के दौरान एक SDM को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कुछ ही समय नरेश मीणा को सिर्फ इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वे अपनी हरकतें दोबारा नहीं दोहराएंगे. मगर, 25 जुलाई को नरेश मीणा झालावाड़ अस्पताल आए और अस्पताल के अंदर धरना दिया, जिस वजह से ICU में भर्ती को आने जाने में परेशान हुई. इसी कारण अब उन पर केस दर्ज हुआ है.

Related posts

15 राज्यों में कोहरा : 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में चलेंगी ठंडी हवाएं, तापमान में 2 डिग्री गिरावट की संभावना

Report Times

फंदे से लटके मिले मिले मां-बाप और बड़ा बेटा, मासूम की लाश बिस्तर पर

Report Times

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, SMS अस्पताल के ICU में भर्ती

Report Times

Leave a Comment