Report Times
Otherlatestकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में स्कूल कब तक बंद रहेंगे

REPORT TIMES ; लगातार बारिश के कारण राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. बारिश से सबसे ज्यादा कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर और टोंक जैसे जिले प्रभावित हुए हैं. ओवरफ्लो होने के करीब बांधों से छोड़े गए पानी के चलते निचले इलाकों में बसे गांव जलमग्न हो गए तो कई गांवों का संपर्क तक कट गया है. भारी बारिश के कारण बूंदी, उदयपुर और दौसा में हुए हादसों में स्कूल, घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. उदयपुर के कोटड़ा की पीपला ग्राम पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरे सोमवार रात ढह गए. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि गुरुवार (31 जुलाई) को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. जयपुर में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 1 अगस्त से कमी दर्ज होने और कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

करीब एक दर्शन जिलों में स्कूल बंद

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है. प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूल बंद रहेंगे. कुछ जिलों में बुधवार (30 जुलाई) तो कुछ जिलों में बुधवार-गुरुवार (30-31 जुलाई दोनों) को बच्चों के लिए स्कूलों में अवकाश है.

किन जिले में कब-कब छुट्टी

अलवर में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल 30 जुलाई को बंद रहेंगे. यह आदेश आंगनबाडी केंद्रों पर भी लागू होगा. यह अवकाश सिर्फ बच्चों के लिए है, विद्यालय में अन्य स्टाफ यथावत कार्य करेंगे. सवाई माधोपुर में 30 और 31 जुलाई को अवकाश है, जबकि बांसवाड़ा में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों में छुट्टी 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. इन जिलों के अलावा अजमेर, उदयपुर और राजसमंद में भी 30 और 31 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई. कुछ जिलों में पहले से ही अवकाश घोषित है.

जिला कब-कब छुट्टी
जैसलमेर 30-31 जुलाई
राजसमंद 30-31 जुलाई
अजमेर 30-31 जुलाई
सवाई माधोपुर 30-31 जुलाई
अलवर 30 जुलाई
बांसवाड़ा 30-31 जुलाई
भीलवाड़ा 30 जुलाई
कोटा 30 जुलाई से 01 अगस्त
उदयपुर 30-31 जुलाई
अजमेर 30-31 जुलाई
धौलपुर 30 जुलाई

Related posts

चिड़ावा में धूमधाम से मनाई महाराज शिवाजी जयंती

Report Times

सनातन संस्कृति यात्रा पहुंची चिड़ावा : हिन्दू संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा

Report Times

Army soldier Nandu Singh : बम फटने से सेना के जवान नंदू सिंह की मौत, सेना की गाड़ी के बजाय एंबुलेंस से पार्थिव शरीर लाने पर भड़के ग्रामीण

Report Times

Leave a Comment