Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशलहादसा

मौत का LIVE वीडियो: कार का दरवाजे खुलते ही डॉक्टर की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे का CCTV वीडियो आया सामने

REPORT TIMES : करौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें करौली मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर (एनेस्थीसिया) डॉ. दीक्षा सिरोही की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ हुए सड़क हादसे का एक दर्दनाक LIVE वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.

मौत का LIVE वीडियो: कार का दरवाजे खुलते ही डॉक्टर की दर्दनाक मौत, CCTV देख कांप जाएगी रूह

कार का दरवाजा खोलने से हुई मौत

यह हादसा कलेक्ट्रेट के पास सेंट जॉन स्कूल के सामने हुआ, जब वह रात के करीब 8 बजकर 20 मिनट पर अपनी स्कूटी से कॉलेज की ओर जा रही थीं. उसी दौरान एक ट्रॉला उनके बगल से गुजर रही थी. तभी अचानक, थोड़ा आगे बढ़ने पर, सड़क पर खड़ी कार का दरवाजा अंदर से खोला, जिससे डॉ. दीक्षा का संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी दाहिनी ओर से गुजर रहे ट्रॉला के पिछले टायर में जा घुसीं. और ट्रॉला उन्हें रौंदते हुए उनके ऊपर से गुजर गई. हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके पर ही हो चुकी थीं डॉ. दीक्षा सिरोही की मौत

घटना होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. साथ ही मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दुर्घटना पुराने ट्रक यूनियन के पास हुई थी और वाहन का नंबर मिलने के बाद चालक की पहचान की जा रही है. पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Related posts

वार्ड 10 के लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया प्रदर्शन, बोले-जल्द ही समाधान नहीं होगा तो करेंगे आंदोलन

Report Times

8वें दिन भी रहा कार्य बहिष्कार

Report Times

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड को परिवार से मिलवाया, शेयर की तस्वीर

Report Times

Leave a Comment