Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

वार्ड 10 के लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया प्रदर्शन, बोले-जल्द ही समाधान नहीं होगा तो करेंगे आंदोलन

चिड़ावा।संजय दाधीच

जल संकट से परेशान शहर में चौधरी कॉलोनी के वार्ड 10 के लोग जलदाय विभाग पहुंचे और समस्या को लेकर जेईएन निशा से मिले।

जेईएन को वार्ड वासियों ने बताया की धर्मकांटा वाली गली में शीशराम डूडी के मकान के पास सार्वजनिक कुएं के इर्दगिर्द 20-25 घरों में 5 दिन से एक बूंद भी पानी नहीं आया। मुख्य टंकी के पानी की आपूर्ति अवरुद्ध है।

लोग महंगे भाव के निजी टेंकर मंगवाने को लोग मजबूर है। अभी सार्वजनिक कुआं भी बंद है। एक कुएं से सप्लाई हो रही है। उसका पानी ढलान से आगे वाले घरों में चला जाता है और पीछे वाले घरों में पानी नहीं आता। ऐसे में यहां पर मुख्य पाईप में एक टी लगाकर या ट्यूबवेल में वॉल लगाकर सप्लाई सही की जाए। जिससे इन घरों में भी पानी सप्लाई हो सके। जल्द समस्या का समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related posts

नगरपालिका पार्षदों ने घर जाकर दिया पट्टा आवेदक को पट्टा

Report Times

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली, सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

Report Times

प्रवचन के नाम पर किया जा रहा था ब्रेनवॉश, पुलिस का बड़ा एक्शन

Report Times

Leave a Comment