Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

किशनगढ़ के संजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने ही की थी पत्नी संजू की हत्या

REPORT TIMES : अजमेर के किशनगढ़ में बहुचर्चित संजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि संजू की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पति रोहित सैनी ने की थी हत्या के षड्यंत्र में  रोहित की प्रेमिका ऋतु सैनी भी शामिल थी जिसे आज किशनगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस मामले में पहले ही पति रोहित सैनी, उसका साथी रवि मेघवाल और एक नाबालिग को गिरफ्तार/निरुद्ध किया जा चुका है. अब मुख्य आरोपी प्रेमिका ऋतु सैनी को भी किशनगढ़ थाना पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

प्रेम-प्रसंग से खड़ा हुआ खूनी खेल

ऋतु सैनी पेशे से प्राइवेट टीचर है और घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी. इसी दौरान उसका रोहित से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. संजू को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी वजह से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते थे. पुलिस के अनुसार ऋतु ने रोहित से कहा कि अगर वह उसे पाना चाहता है तो पत्नी को रास्ते से हटाना होगा. प्रेमिका के इस दबाव में आकर रोहित ने अपनी पत्नी संजू की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपियों ने सच छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त जांच में एक-एक परत खुलती गई और अंत  में पूरी साज़िश सामने आ गई. पुलिस का कहना है कि इसमें प्रेमिका की भूमिका बेहद अहम रही.

बच्चों से छिन गया मां का साया

संजू के छोटे-छोटे बच्चे अब मां के बिना और पिता जेल की सलाखों के पीछे हैं. यह वारदात समाज में रिश्तों की गिरती विश्वसनीयता और अंधे प्रेम की खौफनाक तस्वीर पेश करती है.किशनगढ़ थाना पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की हर कड़ी जोड़ रही है ताकि इस खौफनाक हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.

Related posts

खेल सप्ताह का शुभारम्भ, होंगी अनेक प्रतियोगिता

Report Times

बड़ी खबर : टी20 वर्ल्डकप हुआ स्थगित

Report Times

काचा बादाम क्रिएटर भुबन बादायकर की इस लाइव परफॉर्मेंस पर झूम उठे लोग

Report Times

Leave a Comment