Report Times
latestOtherआरोपकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

राजस्थान कैडर में 4 नए IAS की नियुक्ति, सभी सामान्य वर्ग से; डोटासरा ने उठाए सवाल

REPORT TIMES : कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अगस्त को अन्य सेवाओं से चयनित 4 अधिकारियों को प्रोबेशन पर IAS में शामिल किया गया. इनमें डॉ. नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेंद्र कुमार मंघानी और नरेश कुमार गोयल के नाम शामिल हैं. सभी अधिकारी सामान्य वर्ग से आते हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं.

“सभी वर्गों को अवसर मिलना चाहिए”

डोटासरा ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, एमबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से किसी अधिकारी का चयन नहीं होना, भाजपा सरकार की जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है. डोटासरा ने कहा कि राज्य की आबादी के अनुपात के हिसाब से सभी वर्गों को अवसर मिलना चाहिए.

डोटासरा ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट 

उन्होंने X पर लिखी पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जवाबदेही पूरे समाज के प्रति नहीं बल्कि एक वर्ग विशेष तक सीमित रह गई है. उन्होंने यह भी कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक वर्ग को उसकी संख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके.

 

Related posts

राहुल की यात्रा से निकला लोगों से जुड़ने का फॉर्मूला, राजस्थान में घर-घर तक पहुंचेंगे कांग्रेसी

Report Times

7th Pay Commission : लंबे समय बाद केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt. Employee) को खुश करने वाली खबर आ रही है.

Report Times

साल के पहले सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के ताले, पूरी होगी हर इच्छा

Report Times

Leave a Comment