Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राहुल की यात्रा से निकला लोगों से जुड़ने का फॉर्मूला, राजस्थान में घर-घर तक पहुंचेंगे कांग्रेसी

REPORT TIMES

राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा गुजरने के बाद एक बार यात्राओं का दौर शुरू होने जा रहा है जहां कई सालों बाद कांग्रेसी नेता जनता के बीच जाने के लिए घर-घर जाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है जिसके तहत कांग्रेस लोगों के घरों तक पहुंचकर जुड़ाव साधने की तैयारी कर रही है. बताया गया है कि कांग्रेस का यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा जहां कांग्रेस नेता प्रदेश से लेकर जिला, ब्लॉक और गांव के स्तर तक लोगों के घरों तक पहुंचेंगे. वहीं इस अभियान के तहत कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों से जुड़ना है. कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं को इस अभियान के लिए जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं कांग्रेस ने अभियान के लिए सभी 33 जिलों में प्रभारी लगाए हैं जिन्हें अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा अभियान को लेकर पूरा रोडमैप कांग्रेस रविवार 8 जनवरी को बनाएगी जहां कांग्रेस की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे. वहीं सीएम अशोक गहलोत, रघुवीर मीणा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी बैठक में शामिल होंगे.

दूर होगा सूबे में खींचतान का असर

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तौर पर बताया जा रहा है. इस अभियान को लेकर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा के संदेश को अब घरों-घरों तक पहुंचाया जाएगा. वहीं इस दौरान लोगों को यात्रा के भावनात्मक वीडियो भी दिखाए जाएंगे. कांग्रेस ने अभियान के तहत गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर अलग कार्यक्रम तैयार किए हैं.

इसके अलावा इस अभियान से कांग्रेस राजस्थान में आपसी खींचतान को खत्म करने की कवायद भी कर रही है. मालूम हो कि पिछले लगभग 3 साल से कांग्रेस में गुटबाजी और खींचतान का दौर चल रहा है जिससे आम कार्यकर्ता और जनता के बीच कांग्रेस की इमेज को खासा नुकसान हुआ है. वहीं अब अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी पार्टी एक्शन मोड में है जहां दुबारा जनता से कनेक्शन को साधने की दिशा में अभियान को लांच किया जा रहा है.

समस्याओं पर सुनवाई करेंगे कांग्रेसी नेता

वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नेता लोगों से उनके घरों में जाकर मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे. वहीं इस दौरान नेता जनता की समस्याओं को प्रशासन या सरकार के स्तर पर हल करवाने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भी एकजुट करने का प्रयास करेगी.

Related posts

रिहा नहीं होंगे साईबाबा समेत 6 आरोपी, सुप्रीम कोर्ट में नहीं टिक सका हाईकोर्ट का आदेश

Report Times

राजस्थान में आज जयपुर सहित 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, पूरा जनवरी ठिठुराएगी ठंड

Report Times

ACB में IAS और RAS अध‍िकार‍ियों के ही मामले क्‍यों हो रहे दर्ज? CM की बैठक में उठी ये मांग

Report Times

Leave a Comment