Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में एक और पति की हत्या का मामला, पहले बांधे हाथ-पैर… फिर लगा दिया गले में फंदा

REPORT TIMES : राजस्थान में हाल ही में खैरथल तिजारा जिले में नीले ड्रम में पति की लाश मिलने का मामला सामने आया था. जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारकर उसे ड्रम में डाल दिया था. दूसरा मामला भी खैरथल-तिजारा से आया था, जिसमें पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या कर फरार हो गई थी. वहीं अब तीसरा मामला झालावाड़ जिले से आई है. यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर फरार हो गई. बताया जाता है कि उसकी शादी 4 महीने पहले ही हुई थी. उसका रिश्ता मध्य प्रदेश में हुआ था.

सोने के बाद हाथ-पैर बांध कर की हत्या

झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के कोलू खेड़ी मेवतियान में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर पति की हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पहले अपनी पति को किसी तरह की नशीली पदार्थ पिलाया, जिससे वह पलंग पर सो रहा था. इस दौरान हाथ-पैर बांध कर उसके गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी.

जावर थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि पुलिस को कोलू खेड़ी मेवातियान निवासी हरकचंद लौधा (32 साल) की मृत्यु की सूचना मिली थी. सूचना के बाद जब पुलिस हरकचंद के घर पहुंची तो देखा कि हरकचंद पलंग पर पड़ा हुआ था और उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले में फांसी का फंदा लगाया गया था. वहीं जब पुलिस पहुंची तो हकचंद के पास के कमरे में पत्नी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी. वहीं पुलिस ने हरकचंद तो अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बाद में पुलिस को मृतक के भाई ने बताया कि हरकचंद को उसकी पत्नी रेखा बाई द्वारा मौत के घाट उतारा गया है. मृतक के भाई ने बताया कि रेखा बाई हराकचंद के साथ रहना नहीं चाहती थी और दो-तीन माह पहले भी उसने भाग जाने की कोशिश की थी. हरकचंद ने चार महीने पहले ही शादी किया था.

पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए रेखा बाई को डिटेन किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

हत्या में कई गुत्थियां अब सामने आ सकती है

हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले में अभी खुलासा नहीं किया है. वहीं पत्नी रेखा बाई की ओर से पुलिस में क्या बयान दर्ज कराया गया है. इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है. इस हत्या में कई गुत्थियां अब सामने आ सकती है. जिसपर पुलिस जांच के बाद खुलासा हो सकता है.

Related posts

हाईकोर्ट के बाहर सरकारी वाहन के ड्राइवर को सरेराह पीटा

Report Times

RBSE board : राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.15 बजे होगा घोषित, जानें और अपडेट

Report Times

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, तीन चक्रवाती सिस्टम के कारण कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश और कोल्ड वेव की स्थिति, प्रदेश में सर्दी का दौर जारी

Report Times

Leave a Comment