Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

खेल-खेल में 5 साल के बच्चे ने दबाया देसी कट्टे का ट्रिगर, जमीन पर धड़ाम से गिरते ही पलभर में हुई मौत

REPORT TIMES : राजस्थान के कोटपूतली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. विराटनगर इलाके के छितौली का बरड़ा गांव में 5 साल के मासूम की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. 5 साल के मासूम देवांशु उर्फ ​​देवायुष की देसी पिस्तौल से खेलते समय गोली लगने से मौत हो गई.

घर पर अकेला खेल रहा था देवांशु 

जानकारी के मुताबिक, देवांशु घर पर अकेला खेल रहा था. इसी दौरान उसे घर में रखे एक बक्से में अवैध हथियार मिला. खेलते-खेलते उसने ट्रिगर दबा दिया और गोली सीधी उसकी कनपटी में जा लगी.  गोली लगते ही मासूम लहूलुहान होकर गिर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा

घटना के वक्त बच्चे के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे. जैसे ही आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, वे मौके पर पहुंचे. और घर में पड़े मासूम देवांशु के शव को देख कर सिहर उठें. जिसके बाद उन्होंने माता-पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी. जिससे विराटनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

पिता चलाते थे डिफेंस अकादमी

महज 5 साल की उम्र में मासूम बच्चे की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है. परिजनों का कहना है कि देवांशु परिवार की इकलौती उम्मीद था. देवांशु के पिता मुकेश पहले डिफेंस अकादमी चलाते थे, बाद में उन्होंने अकादमी बंद कर दी और अपनी पत्नी के साथ गाना शुरू कर दिया.अचानक हुई इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शाल्ज के साथ बैठक की, भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Report Times

चिड़ावा महरमपुर के युवक सुंदर लाल गोस्वामी की हत्या !परिजनों ने दी गाड़ी चढाकर हत्या की रिपोर्ट तीन युवकों के खिलाफ

Report Times

fifth class children: ‘BLO एक बीमारी है, ‘BLO एक दवाई है, ‘… पांचवीं क्लास के बच्चों से BLO के बारे पुछा गया सवाल तो मिले रोचक जवाब

Report Times

Leave a Comment