Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिड़ावा में मदद: पंचायत समिति ने बनाई 5 सदस्यीय टीम, धन संग्रह अभियान शुरू

REPORT TIMES : पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए चिड़ावा पंचायत समिति आगे आई है। प्रधान रोहिताश धांगड़ की पहल पर राहत कार्य के लिए धन संग्रह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें पंचायत समिति के सभी सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी आर्थिक सहयोग करेंगे।

प्रधान रोहिताश धांगड़ ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है।

धन संग्रह को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें एसीबीईओ सुरेश पायल, ग्रामसेवक संघ अध्यक्ष रमन धनखड़, किठाना के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र धनखड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कपिल कटेवा और पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह निर्वाण शामिल हैं।

समिति ग्राम पंचायत स्तर पर धन संग्रह करेगी। सदस्य व्यक्तिगत रूप से और पंचायतों के माध्यम से लोगों से संपर्क करेंगे। प्रधान धांगड़ ने चिड़ावा के आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

एकत्रित राशि जिला कलेक्टर के माध्यम से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि मदद सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

Related posts

काका सुंदरलाल ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात

Report Times

BOB में अधिकारी के 325 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

Report Times

पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

Report Times

Leave a Comment