Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

काका सुंदरलाल ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात

REPORT TIMES 
चिड़ावा। राजस्थान विधानसभा चुनावो में कम ही समय बचा है। ऐसे में नेताओं की दौड़ धूप जयपुर के लिये होने लगी है। जहां कल राजस्थान विधानसभा की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा सिंह जयपुर पहुंचकर राजनीतिक गलियारो में हरचल पैदा कर दी थी। वहीं आज भाजपा पार्टी के कद्दावर नेता काका सुंदरलाल जयपुर पहुंचे।
जयपुर पहुंचकर उन्होंने भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की। सियासी चर्चा भी की गई। इस दौरान काका सुंदरलाल के साथ पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल और रजनीश चनाना भी मौजूद रहे। काका सुंदरलाल ने चिड़ावा के प्रसिद्ध पेड़े भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को खिलाए। उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति को लेकर भी जोशी से चर्चा की।

Related posts

दो जाटी बालाजी धाम में हुआ सुंदरकांड पाठ : संगीत के मध्य श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ…. 

Report Times

चिड़ावा में साढे़ तीन घंटे और गांवों में 10 से 12 घंटों तक बिजली कटौती

Report Times

धनतेरस पर अपना असली रंग दिखा सकता है गोल्ड, क्या 1.25 लाख का बनाएगा रिकॉर्ड?

Report Times

Leave a Comment