REPORT TIMES : सितंबर के महीने में गोल्ड की कीमतों ने जो अपनी रफ्तार दिखाई दिखाई है. मौजूदा साल में किसी भी महीने में देखने को नहीं मिली है. मौजूदा महीने का आधा हिस्सा ही खत्म हुआ है और दिल्ली के स्पॉट मार्केट में गोल्ड की कीमतों में 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में करीब 12 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. उम्मीद इसी बात की है कि महीने के सेकंड हाफ में गोल्ड की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

जानकारों का तो ये भी कहना है कि गोल्ड का असली रंग तो आने वाले एक महीने में देखने को मिल सकता है. उसका कारण भी है. 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे. एसके कुछ हफ्तों के बाद धनतेरस और दिवाली का मौका होगा. तब तक दिल्ली में गोल्ड की कीमतें 1.25 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है. वहीं चांदी के दाम 1.50 लाख रुपए तक आ सकते हैं. वैसे देश का वायदा बाजार भी इसी रेस में है.
जहां गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर धनतेरस तक यानी अगले एक महीने में गोल्ड और सिल्वर दोनों को अपने बेंचमार्क तक पहुंचने के लिए और कितने इजाफे की जरुरत है.


