Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

20 सितंबर को रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस सीकर के रास्ते चलेगी:RUB कंस्ट्रक्शन और टेक्निकल वर्क के चलते बदला रूट, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

REPORT TIMES : रेवाड़ी से जोधपुर के बीच चलने वाली रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 20 सितंबर को सीकर के रास्ते होकर चलेगी ।इस ट्रेन का सीकर स्टेशन पर ठहराव भी होगा। इस संबंध में रेलवे के द्वारा सूचना जारी की गई है। रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में RUB कंस्ट्रक्शन और दूधवाखारा-आसलु स्टेशन के बीच टेक्निकल वर्क के चलते ब्लॉक होने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

ऐसे में 20 सितंबर को गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन रेवाड़ी से रवाना होने के बाद लोहारू-सीकर-चूरू के रास्ते चलेगी। जो अपने रास्ते में चिड़ावा,झुंझुनूं,नवलगढ़, सीकर और फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। आम दिनों में यह ट्रेन रेवाड़ी से दोपहर 1:10 पर रवाना होती है जो दूसरे दिन रात 2:40 पर जोधपुर स्टेशन पहुंचती है। लेकिन 20 सितंबर को यह ट्रेन रेवाड़ी से रवाना होने के बाद लोहारू स्टेशन से सीकर ट्रैक पर आएगी। सीकर में ठहराव के बाद यह चूरू जाएगी फिर चूरू से आगे के लिए रवाना होगी।

Related posts

PM मोदी का हिमाचल दौरा, बाढ़ राहत के लिए 1500 करोड़ का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

Report Times

ना पेंशन मिली और ना ही बेटे को नौकरी…अडानी विल्मर फैक्ट्री में गंवाए पैर, अब राष्ट्रपति से मदद की आस

Report Times

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई : एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Report Times

Leave a Comment