Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

सिरोही में बदमाशों ने रेल लाइन पर रखा सीमेंट का खंबा, अरावली एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टकराया

REPORT TIMES : सिरोही  जिले क़े  आबूरोड और मावल स्टेशन के बीच ट्रैक पर बदमाशों ने सीमेंट का खम्भा रख दिया था. आबूरोड स्टेशन से गुजरात तरफ जाने वाली ट्रेन अरावली एक्सप्रेस से  रविवार शाम करीब 5:35 बजे आबूरोड से मावल स्टेशन के बीच ट्रैक पर रखा खम्भा टकरा गया. हालाकि इससे इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ. लोको पायलट ने ट्रेन रोक प्राथमिक जांच की और 5:40 बजे रेलवे कंट्रोल रूम अजमेर को सूचना देकर आगे रवाना हो गया.

बाद में सूचना पर आरपीएफ आबूरोड के साथ जीआरपी और रीको पुलिस मौके पर पहुंची. रेलवे अधिकारी पी डब्ल्यू आई इकबालगढ़ दिनेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दी. बताया कि रविवार को आबूरोड मावल स्टेशन मध्य ओएचई किमी 605/11-13 (आई आर किमी-605/3-4) अप लाइन पर 14701 अरावली एक्सप्रेस ट्रेन आबूरोड स्टेशन से 5:15 बजे रवाना हो गुजरात तरफ जा रही थी.

रेल लाइन पर सीमेंट का खम्भा रख दिया

आबूरोड से मावल स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों ने दुर्भावनापूर्ण नीयत से ट्रेन को डिरेल या नष्ट करने के उद्देश्य से रेल लाइन पर सीमेंट का खम्भा रख दिया. जो अप लाइन से गुजरने वाली अरावली एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टकराया. इससे बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी. रिपोर्ट में बताया कि घटना में रेल लाइन के आरपार जो सीमेंट का पोस्ट (खम्भा) था, वह किसानों द्वारा खेतों की तारबन्दी के काम में लिए जाते हैं.

ट्रेन को 5 मिनट के लिए रोका गया 

जानकारी के अनुसार घटना के दौरान ट्रेन को 5 मिनट के लिए रोका और रवाना. पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू की है. आबूरोड रीको थाना एसआई पुखराज  गोदारा ने बताया की किसी असमाजिक तत्व द्वारा यह घटना की गई है गनीमत रही क़े क़ोई हादसा नहीं हुआ और ना ही क़ोई जनहानि हुई. मामले में आरोपियों की तलाश जुटी हुई है.पुलिस की दो टीमे बनाई गई है. आसपास में जंगल जंहा भी तलाश की गई है.

Related posts

राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेल का उद्घाटन

Report Times

बाबा रामदेवजी को क्यों कहते हैं पीरों का पीर? पाक से मुस्लिम भक्त भी आते हैं बाबा के दर्शन करने

Report Times

SEBI का खुलासा, देश में बदल रहा निवेश का तरीका

Report Times

Leave a Comment