Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसेनास्पेशल

सुलताना के जवान जितेन्द्र सिंह शेखावत का सिक्किम में निधन: कल सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, 5 किलोमीटर लम्बी तिरंगा रैली निकलेगी

सुलताना। सेना सेवा कोर में कार्यरत हवलदार जितेन्द्र सिंह शेखावत (48 वर्ष) का कल ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे जिले के सुलताना कस्बे के रहने वाले थे और फिलहाल सेना सेवा कोर की यूनिट 27DOU में पूर्वोत्तर के सिक्किम में हाई एल्टीट्यूड एरिया में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद जितेन्द्र सिंह शेखावत के भाई रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यूनिट की ओर से सुलताना थाने में उनके निधन की आधिकारिक सूचना भिजवाई गई थी, जिसके बाद सुलताना थाने से शहीद के परिजनों को सूचित किया गया। रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि परिवार को मिली सूचना के अनुसार सिक्किम में अपनी पोस्ट से अन्य पोस्ट पर एम्यूनिशन लेकर जाते वक्त गाड़ी में उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद सुबह उनका निधन हो गया।

जितेन्द्र सिंह शेखावत 1998 में सेना सेवा कोर में भर्ती हुए थे। परिवार में धर्मपत्नी मनोज कंवर तथा 1 बेटा व बेटी है। जितेन्द्र सिंह 15 दिन की छुट्टी पर गांव आए थे, और 15 दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस गये थे। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलने पर परिजन व उनके दोस्त स्तब्ध रह गए। सुल्ताना में भी उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। 5 किमी लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शहीद जितेन्द्र सिंह शेखावत का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से पहले चिड़ावा और उसके बाद सुल्ताना लाया जाएगा। सुल्ताना में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला संयोजक दिनेश सहारण के नेतृत्व में शहीद द के सम्मान में 5 किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Related posts

Hit wave in Rajasthan: राजस्थान में हिट वेव से कब मिलेगी राहत मौसम विभाग ने बताया, 7 जिलों में गर्मी चरम पर

Report Times

अतीक अहमद के दफ्तर में मिले खून के मामले में शाहरुख गिरफ्तार, अंदर क्यों घुसा था उगला राज?

Report Times

धनबाद से 10 सांसद बने, सिर्फ रीता वर्मा बन पायीं केंद्र में मंत्री

Report Times

Leave a Comment