Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

झुंझुनूं में लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

REPORT TIMES : झुंझुनूं जिले के गुढ़ा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती निकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका निकिता रघुनाथपुरा निवासी अशोक के साथ लिव-इन में रह रही थी. परिजनों ने अशोक और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है.

उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन

मृतका के परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं. सूचना पर नवलगढ़ डीएसपी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर रहे हैं कि पहले पोस्टमार्टम कराया जाए, जिससे जांच आगे बढ़ सके.

परिवार का आरोप है कि निकिता की हत्या की गई है

मृतका के ताऊ मक्खन लाल ने बताया कि निकिता लंबे समय से अशोक के साथ रह रही थी, लेकिन अब युवक और उसके परिजन उनसे बातचीत नहीं कर रहे हैं. परिवार का आरोप है कि निकिता की हत्या की गई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है.

Related posts

दिल्ली को लेकर आज गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक

Report Times

भारतीय छात्रों को बड़ा झटका! इस नियम से स्टडी वीजा पर UK जाने की प्लानिंग हो सकती है फेल

Report Times

क्रिकेट : अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत बना विजेता, इंग्लैंड को 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य किया हासिल

Report Times

Leave a Comment