Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

लॉकडाउन 5 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक

नई दिल्ली: लॉकडाउन 5 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक करीब दो घंटे तक चली. पीएम आवास पर हुई इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृह सचिव एके भल्ला और पीएमओ के अधिकारी भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बात चीत का ब्यौरा भी दिया. साथ ही बैठक में लॉकडाउन की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. आपको बता दें कि लॉकडाउन के चौथे चरण की मियाद 31 मई को पूरी हो रही है. ऐसे में सरकार इस बात पर लगातार मंथन कर रही है कि आगे की स्थिति कैसी हो. लॉकडाउन जारी रखने या नहीं रखने का फैसला लेने से पहले केंद्र ने तमाम राज्यों से उनके सुझाव मांगे हैं. इसी सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उनसे लॉकडाउन चार के बाद क्या किया जाए और क्या नहीं इन सब बातों  को लेकर राय मांगी है. राय देने के लिए केंद्र ने राज्यों को शनिवार तक का समय दिया है.

Related posts

TATA ACE EV देश का पहला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक जो देता है 154 किलोमीटर की रेंज!

Report Times

सेही कला के नेत दादा मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ: भगवान विष्णु की सजीव झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

Report Times

जो हिना खान और शिवांगी जोशी नहीं कर पाईं, वो समृद्धि शुक्ला ने कर दिखाया

Report Times

Leave a Comment