Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चि़ड़ावा : वार्ड दो-तीन में नहीं सुलझ रहा ट्यूबवैल कनेक्शन का झमेला

चिड़ावा। गोगाजी की ढाणी के वार्ड दो और तीन में बनाए गए नलकूपों के कनेक्शन को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। गुरुवार कोभी विवाद जारी रहा। सुबह जलदाय कर्मचारी नलकूप के कनेक्शन करने पहुंचे। मगर वार्ड की महिलाओं ने विरोध कर दिया।जिस कारण कनेक्शन नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार वार्डों में पानी की समस्या को देखते हुए दो कुएं बनाए गए थे। जिसमें से एक का कनेक्शन तो कर दिया। मगर दूसरे का नहीं हो पा रहा। यहां के एक पक्ष का कहना है कि कुछ लोग कुएं पर हक जता रहे हैं। जो कि मुख्य लाइन से कनेक्शन नहीं करने दे रहे। जिस कारण विवाद हो रहा है।

वहीं दूसरा पक्ष का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर कनेक्शन के लिए तैयार हैं। गुरुवार को सुबह कर्मचारी कनेक्शन जोडऩे पहुंचे। जिसका एक पक्ष की महिलाओं ने विरोध कर दिया। उक्त महिलाओं का कहना था कि कनेक्शन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाए। लंबे समय तक मामला नहीं निबटा तो कर्मचारी लौट गए। इस मौके पर सुमित्रा देवी, शारदा देवी, सुनीता देवी, ज्योति कुमारी, कोमल कुमारी, शीतल कुमारी, बसंती देवी, पार्वती देवी, माया देवी, संतोष देवी, सरिता देवी, सरला देवी, अनिता देवी उपस्थित थे।

Related posts

पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था, खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Report Times

महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांवों के संग शिविरों को लेकर बैठक 

Report Times

जहाजपुरा में पथराव के बाद तीसरे दिन भी नहीं खुले बाजार, कोटड़ी में भी बंद रहीं दुकानें

Report Times

Leave a Comment