Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानसूरजगढ़

चिड़ावा : दूसरे दिन भी पकड़े अवैध ट्रांसफार्मर

चिड़ावा। बिजली निगम की टीमों द्वारा लगातार बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी हरियाणा सीमा से लगते गांवों से छह अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार महपालवास, कुलोठ कलां, कासनी, राठियों की ढाणी, बलौदा और उरीका आदि गांवों में कुछ काश्तकार अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर कुएं चला रहा था।जिसकी पुख्ता जांच होने के बाद सुबह छापा मारा गया। टीमों ने अलग-अलग खेतों से छह ट्रांसफार्मर जब्त किए। वहीं किसानों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए। टीमों में एक्सईएन अशोक कुमार, एक्सईएन आरपीएस ढाका, एईएन आरपी बरवड़, सूरजगढ़ एईएन सुरेंद्र सिंह धनखड़, ओमप्रकाश बोला, खेतड़ीनगर एईएन विवेक ओला, पिलानी एईएन सुरेंद्र सैनी आदि शामिल थे।

Related posts

मतदान अवश्य करें : विवेकानंद चौक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने दिलाई मतदान करने की शपथ

Report Times

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में उमड़े लोग, दहिया की सभा में ऐतिहासिक दस हजार से ज्यादा लोग हुए एकत्र

Report Times

सोमवार से एसएमएस अस्पताल होगा कोविड फ्री- चिकित्सा मंत्री

Report Times

Leave a Comment