Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक

चिड़ावा। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की बैठक श्रमिक संघ के सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें चिड़ावा इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्रमिकों की समस्याओं पर मंथन किया गया। श्रम संघ के डिस्कॉम महामंत्री नरेंद्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष देवकरण सैनी ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों की मंशा निगमों के निजीकरण की है। जिसका डटकर मुकाबला करना होगा। चिड़ावा इकाई की कार्यकारिणी में सत्यवीर सिंह को संरक्षक, हरकेश सैनी को अध्यक्ष, महेश पूनियां को उपाध्यक्ष, शैलेश यादव को सचिव, राजेंद्र सैनी को संयुक्त सचिव, कर्मवीर सिंह को संगठन सचिव, जयवीरसिंह को कोषाध्यक्ष तथा रणजीतसिंह, भवानीसिंह, बंशीलाल, हरिराम सैनी, सुशील सैनी, सुभाष सिंह सदस्य नियुक्त किया गया।

Related posts

जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बैठक, रक्षा-व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Report Times

हैट्रिक से चूकी BJP किशनगढ़ बास सीट पर कर पाएगी कोई कमाल, कांग्रेस को मिली थी हार

Report Times

राजस्थान में 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ी गलती, पेपर में PoK को बताया पाकिस्तान का हिस्सा

Report Times

Leave a Comment