Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

कांग्रेस नेताओं ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

चिड़ावा। शिव मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। सद्भावना दिवस के रूप में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शीशराम हलवाई थे। कार्यक्रम की। अध्यक्षता शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता ओमप्रकाश ओला, पूर्व हॉकी प्रशिक्षक चंद्रभान बिजारणिया, युवा व्यवसायी रामसिंह नूनिया, महेंद्र सिंह रणवा व मुकेश गढ़वाल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलवाई ने राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनको कंप्यूटर क्रांति का जनक बताते हुए संचार उपकरणों को उनकी देन बताया। अतिथियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव वीरप्रकाश झाझड़िया व संजय नूनिया, जिला सचिव नवीन कुमार, सुशील लांबीवाला, मनीष जांगिड़, राजेश स्वामी, मनीष लाटा, टीकू सिंह, राजेंद्र सिंह, मानसिंह स्वामी, अनिल नूनिया, लाल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

Related posts

मदन दिलावर ने गहलोत से इंग्लिश मीडियम स्कूल पर उठाए 3 अहम सवाल

Report Times

राजस्थान में उद्योगों को लगेंगे पंख, पचपदरा के पेट्रो जोन में भूखण्ड आवंटन की प्रक्रिया शुरू

Report Times

पति रितेश को भूल राखी सावंत बना रहीं हैं दूसरी शादी की योजना, कहा…

Report Times

Leave a Comment