Report Times
Otherकार्रवाईकोडरमाक्राइमझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहादसा

कोडरमा : स्टाफ की लापरवाही से गई महिला की जान

कोडरमा (झारखण्ड)

राजकुमार यादव

झुमरीतिलैया के राजगढ़िया रोड के डॉ बी रानी के क्लिनिक के समीप 15 सितंबर को करंट के चपेट में आने से महिला की मौत होने के मामले को लेकर 17 सितंबर के देर शाम तिलैया थाना में मृतिका के सास जानकी देवी पति मोहन यादव बरही थाना क्षेत्र निवासी के आवेदन पर मामला दर्ज किया है।तिलैया थाना को दिए गए आवेदन में जानकी देवी ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह 10:00 बजे अपनी बहू फूलमती देवी जो 6 माह की गर्भवती थी उसके इलाज हेतु डॉक्टर बी रानी राजगढ़िया रोड झुमरीतिलैया स्थित प्रिया क्लिनिक लेकर गई जहां इलाज के लिए स्टाफ ने फीस लेकर नंबर में रहने को कहें। इस बीच डॉक्टर बी रानी अपने कक्ष में आए तथा वहां स्थित सभी मरीजों के इलाज बारी-बारी से करने लगी उनकी बहू का नंबर दो लोगों के बाद आया आवेदन में उन्होंने बताया कि इसी कर्म में स्टाफ द्वारा जनरेटर स्टार्ट किया गया डॉक्टर बी रानी के केबिन में जाने के दौरान उनकी बहू का पैर जनरेटर के नंगे तार पर पड़ गई जिससे उसकी बहू झटके से जनरेटर पर जा गिरी जिसमें वह गंभीर रूप से जल गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बाद डॉक्टरों ने स्टाफ द्वारा साक्ष्य छुपाने को लेकर डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन छीन लिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Report Times

एक्सीडेंट में लहूलुहान बेटे का शव नहीं पहचान पाए पिता, खुद एंबुलेंस से उतारकर मोर्चरी में रखवाया, घर पहुंचते ही लगा सदमा

Report Times

कोटा-बूंदी को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, बदल जाएगी तस्वीर; सीएम ने किया धन्यवाद

Report Times

Leave a Comment