Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

एक लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

चिड़ावा (राजस्थान)

संजय दाधीच

पुलिस ने गुरुवार देर शाम को मंड्रेला रोड पर श्योपुरा गांव के पास अवैध शराब से भरी जीप को जब्त किया। जिसमें 36 पेटी अवैध शराब की भरी थी।जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है। उक्त शराब पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने दोबड़ा निवासी शराब तस्कर सुरेश कुमार और जितेंद्र को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी के अनुसार मुखबिर से इतला मिली कि अवैध शराब लाई जा रही है। जिस पर हैडकांस्टेबल राजेंद्रप्रसाद के नेतृत्व में मंड्रेला मोड़ पर नाकाबंदी की गई। इस बीच जीप आती नजर
आई।जिसे रोकने का इशारा करने पर नाकाबंदी तोड़ते हुए चालक गाड़ी को मंड्रेला की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया।जिसकी तलाशी लेने पर अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब
तस्कर सुरेश और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जीप को जब्त किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रकाश, महेंद्र, चालक अनिल शामिल थे।

Related posts

शहर में अतिक्रमण को लेकर एसडीएम ने एक हफ्ते में चिन्हीकरण करने के दिए निर्देश, इसके बाद अतिक्रमण मिलने पर होगा सामान जब्त

Report Times

डाक पार्सल कंटेनर में हरियाणा से गुजरात लाई जा रही थी अवैध शराब, डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दबोचा

Report Times

संयुक्त राष्ट्र जलवायु रिपोर्ट: ‘अभी या कभी नहीं’ ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री तक सीमित करने के लिए

Report Times

Leave a Comment