Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों में चलाया स्वच्छता अभियान

चिड़ावा (राजस्थान)

संजय दाधीच

भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन नगर मंडल में कई जगह पर आयोजित करके स्वच्छता अभियान मनाया गया। वार्ड नंबर 15 में गौरव पथ पर नेहरू पार्क में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बी.एल.वर्मा एवं मंडल महामंत्री मदन डारा के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष  मनीष वर्मा, बूथ प्रभारी उमेश जोशी, नवीन सैनी, आशीष, राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता द्वारा सफाई की की गई। इसी प्रकार कबूतर खाना पर गांधी पार्क में शहर मंडल महामंत्री रवि कांत शर्मा एवं भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता व जन कल्याण सेवा संस्था के सचिव आशीष जांगिड़ की अगुवाई  में सफाई करके अभियान को मूर्त रूप दिया। इस मौके पर नरेश सैनी ,विकी राजपूत, विकास ,प्रशांत चौमाल, योगेश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  इसी क्रम में पुजारी कॉलोनी मैं शहर मंत्री रजनीकांत मिश्रा की अगुवाई में काफी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में सफाई करके स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

Related posts

राजस्थान: चौराहे पर घूम रहा था शख्स, अचानक बस के नीचे आकर कर लिया सुसाइड

Report Times

राजस्थान की 247 कृषि मंडियों में कामकाज शुरू, सीएम के आश्वासन पर व्यापारियों का आंदोलन समाप्त

Report Times

समंदर की रखवाली करेगी ‘शब्दभेदी’ मिसाइल, नौसेना को मिली नई ताकत

Report Times

Leave a Comment