Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : शहर की सड़कें सुधारने की मांग

चिड़ावा। पिलानी रोड, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार की सड़कों की हालत सुधरवाने की मांग उठ रही है। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को एसडीएम संदीप चौधरी को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि
उक्त सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। जगह-जगह से सड़कें टूट जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में तो हालात बहुत ही ज्यादा खराब हो जाते हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सड़कों की हालत सुधरवाने की मांग की। वहीं नाली और क्रॉसिंग को भी ठीक करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मेहर कटारिया, राकेश सोनी, कमलेश कांगड़ा, रोहित चंदेलिया, लक्ष्मीकांत सैनी, तेजप्रकाश, संजय कटारिया, अरविंद माखरिया, कपिल सोनासरिया, प्रहलाद सैनी, नयम भाटी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी, पीटी उषा व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

Report Times

राजेश दहिया के नेतृत्व में देवरोड में हुआ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Report Times

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से फिर से शुरू

Report Times

Leave a Comment