Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : शरद पूर्णिमा पर सैन बगीची हनुमान मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ

चिड़ावा। संजय दाधीच

शरद पूर्णिमा के मौके पर अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित सैन समाज बगीची के हनुमान मंदिर में सामूहिक अखंड रामायण का पाठ किया गया। पाठ के बाद रात्रि में आरती हुई और इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोशियल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम संयोजक विक्की हर्षवाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ रामायण पाठ किया गया। इस दौरान रतिदास महाराज, बृजमोहन शर्मा, गोपाल हर्षवाल, सुनील शर्मा, उत्तम शर्मा, बाबू सिंह राजपुरोहित सहित चिड़ावा गौ रक्षादल के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम के साथ ग्रामीण-विकास की बैठक में नहीं पहुंचे किरोड़ीलाल

Report Times

Sultanpur Crime News: सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Report Times

राजस्थान: सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, अब आपको चुकाने होंगे मात्र इतने रुपये

Report Times

Leave a Comment