Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

कार्रवाई करने आई टीम तो दुकान बंद कर भागने लगे दुकानदार

चिड़ावा। संजय दाधीच
चिड़ावा शहर में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अचानक कार्रवाई के लिए पहुंचे। कल्याणराय मन्दिर के पीछे किराना की दुकान पर जब टीम ने घी, तेल व अन्य सामग्री के सैम्पल लिए। इस दौरान अन्य किराना व्यापारियों तक आग की तरह खबर फैल गई।

खबर लगते ही शहर के अन्य किराना व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर घरों को रवाना हो गए। टीम की कार्रवाई को लेकर शहर के लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। लोग पत्रकारों से कार्रवाई को लेकर जानकारी लेते नजर आए।

इधर विभाग की टीम ने फूड इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में काजू व अन्य पैक सामग्री का वजन भी चेक किया और सामग्रियों की ओरिजनल्टी भी जांची।

Related posts

चिड़ावा के कल्याण प्रभू मंदिर में मनाया हिंडोला महोत्सव

Report Times

सुलताना में बांटी मिठाई, मनाई खुशी

Report Times

माना गया की इस फिल्म के लिपलॉक सीन के कारण रश्मिका मंदाना के मंगेतर ने तोड़ी सगाई

Report Times

Leave a Comment