Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

झुंझुनूं : स्टाफ ऑफिसर्स व कृषि पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

झुंझुनूं । संजय दाधीच

एटीसी आबुसर में दो दिवसीय स्टाफ ऑफिसर्स व कृषि पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 2 फरवरी को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुन्झुनू थे तथा विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह सुरा अधिशाषी अभियंता जिला परिषद झुन्झुनूं थे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेन्द्रसिंह सुरा ने कहा कि कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली रोग व कीट रोधी किस्मों का प्रयोग करे एवं जल के सदुपयोग हेतु फव्वारा व ड्रिप सिचाई का प्रयोग करे

प्रशिक्षण के समन्वयक अधिकारी डॉ अभिमन्युसिंह शेखावत ने एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन की जानकारी दी केन्द्र की एगोनोमिस्ट डॉ गीता गणा ने रबी फसलों में मुख्य खरपतवार बपुआ, खरतुआ, प्याजी के बुवाई पूर्व रासायनिक नियंत्रण की जानकारी देते हुये बताया कि यह आर्थिक रूप से व्यवहार्य व तकनीकि रूप से उपयुक्त है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील महला, एण्टामोलोजिस्ट ने किया तथा उपनिदेशक च प्रभारी एटीसी उत्तमसिंह सिलायच ने सभी का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में एटीसी की निकिता नन्दलालसिंह व गुमान सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रथम इनाम ललिता लाम्बा को व दूसरा इनाम राजेश को दिया गया।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान दर्ज; मतदान केंद्रों के बाहर लगीं लाइनें

Report Times

14 वर्षीय बॉयज फुटबॉल टीम रवाना : बीकानेर में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

Report Times

CM को लेकर राजस्थान में भी चौंकाएगी बीजेपी? केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को जयपुर बुलाया

Report Times

Leave a Comment