Report Times
Otherटॉप न्यूज़देशस्पेशल

LAC को लेकर 11 मार्च को चीन और भारत के बीच 15वें चरण की सैन्य वार्ता होगी

लद्दाख को लेकर चीन और भारत एक बार फिर चर्चा करने जा रहे हैं। 11 मार्च को दोनों देशों के बीच 15वें चरण की सैन्य वार्ता होगी। इसमें लद्दाख और LAC को लेकर बचे विवादों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले 12 जनवरी को कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी। हालांकि इसमें कोई खास नतीजा नहीं निकला था। दोनों ही देशों ने यह बात जरूर कही थी कि मई 2020 से शुरू हुए तनाव को कम करने के लिए दोनों तरफ से स्वीकार्य  हल पर विचार किया जाएगा।

11 मार्च को चुशूल मोलदो में भारतीय और चीनी अधिकारियों के साथ बैठक होनी है। बता दें कि एलएसी पर फ्रिक्शन पॉइंट पर दो बार की डिसइंगेजमेंट के बाद भी दोनों देशों ने भारी सेना बल तैनात कर रखा है। गलवान, पैंगोंग और गोगरा हाइट्स को मिलाकर लगभग 50 से 60 हजार सैनिक यहां तैनात हैं।

एक अधिकारी ने  बताया, ‘बचे हुए फ्रिक्शन एरिया में हल निकालने का प्रयास दोनों ही देश करेंगे। हाल ही में चीन की तरफ से जो प्रतिक्रिया आई है वह सकारात्मक है। ऐसा लगता है कि वह भी एक निष्कर्ष की ओर बढ़ना चाहता है।’ हाल में जो वार्ता हुई थी उसमें पट्रोल पॉइंट 15 पर डिसइंगेजमेंट को लेकर बात हुई थी जिसका बाद में पालन भी किया गया।

Related posts

बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया रेप केस में गिरफ्तार, 20 साल की लड़की से दुष्कर्म का है मामला

Report Times

Laal Singh Chaddha Trailer | लोग विश्वास नहीं करते लेकिन जिंदगी में चमत्कार होते हैं! ऐसी ही कहानी लेकर आये है आमिर खान

Report Times

राजस्थान में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला आया सामने, यूपी के 400 से ज्यादा लोगों को निजी होटल में कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, ईसाई धर्म में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन

Report Times

Leave a Comment