Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहार

छात्रों के पलायन और शिक्षकों की कमी से जूझ रहा बिहार

बिहार के छात्र उच्च शिक्षा के लिए जहां यूक्रेन जा रहे हैं, वहीं राज्य के कॉलेजों में स्नातक विषयों में सीटें खाली रह जा रही हैं। विश्वविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। कहीं 50 तो कहीं 30 प्रतिशत सीटें खाली हैं। अगर सभी विवि में औसत की बातें करें तो 25 से 30 प्रतिशत स्नातक की सीटें खाली रह गई हैं। कोई ऐसा विविनहीं है, जहां शत-प्रतिशत नामांकन हुआ है। राज्य के विश्वविद्यालयों में सबसे कम सीटें पटना विश्वविद्यालय में हैं। यहां दाखिला लेना छात्रों की पहली पसंद है। कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो सत्र भी नियमित रहे हैं। बावजूद सभी सीटें नहीं भर सकी हैं। अन्य विश्वविद्यालयों के निजी कॉलेजों में भी ज्यादा सीटें खाली हैं।

राज्य से छात्रों का होता है पलायन
राज्य के मेधावी छात्रों का पलायन होता है। इस वजह से सीटें खाली रह जाती हैं। बिहार के छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, उत्तर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों सहित दूसरे राज्यों में जाते हैं। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी इसका एक बड़ा कारण है।

मानविकी संकाय में ज्यादा सीटें खाली
सभी विश्वविद्यालयों में नामांकन के आंकड़ों को देखें तो बीए में मानविकी संकाय के विषयों में सीटें ज्यादा खाली हैं। विज्ञान विषय की सीटें अपेक्षाकृत कम खाली हैं। कुछ ऐसे विषय हैं, जिसे छात्र पसंद नहीं कर रहे हैं। पाली, प्राकृत, पर्सियन, संस्कृत, बंगाला, मगही, उर्दू, मैथिली, हिन्दी और अंग्रेजी विषयों में ज्यादा नामांकन नहीं है।

Related posts

‘मैं झुकने वाला नहीं, चाहें जितनी जांच करा लें,’ सीएम हाउस रिनोवेशन में CBI जांच पर बोले केजरीवाल

Report Times

वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर फंसे पेंच के बीच ICC की टीम पहुंची भारत, इस बात की कर रही है जांच

Report Times

द कश्मीर फाइल्स’ के दर्दनाक क्लाइमैक्स सीन को करते वक्त रो पड़ी थीं भाषा सुंबली, एक्ट्रेस ने किया ये हैरान करने वाला सीन

Report Times

Leave a Comment