Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसिनेमा

कृति सेनन से मिलने पर अंकिता लोखंडे ने दिखाया एटीट्यूड?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इन दिनों कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey) के प्रमोशन में व्यस्त हैं और बीते मंगलवार को भी वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म का प्रमोशन ही कर रही थी। सेट के बाहर जैसे ही कृति ने अपने कदम रखे तो उनका सामना अंकिता लोखंडे से हुआ। अंकिता लोखंडे ने कृति को जिस अंदाज में हेलो बोलकर गले लगाया, उसे कई लोग एटीट्यूड का नाम दे रहे हैं। इसी के साथ सामने आए वीडियो को देखते ही तमाम लोग अंकिता लोखंडे को बुरी तरह से ट्रोल करने में जुट गए। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के चलते ही अंकिता और कृति में दोस्ती हुई थी लेकिन उसके बाद सब कुछ बदल गया था।

Related posts

PM मोदी के काउंटर की क्या है तैयारी, फिर राजस्थान के ‘सम्राट’ बन पाएंगे अशोक?

Report Times

10 दिसंबर से शुरू होंगी बिना रिजर्वेशन वाली 19 ट्रेनें, जानें रूट और शेड्यूल

Report Times

SSC CHSL के लिए आए 32 लाख से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

Report Times

Leave a Comment