Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहारमौैसम

अगले 6 दिनों में बिहार में प्रचंड गर्मी

अगले 6 दिनों में बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़त हो सकती है। मौजूदा समय में राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री है। जल्द इसके 36 डिग्री के पार होने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहने और आसमान के साफ होने से गर्मी का प्रभाव काफी अधिक दिखाई पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्मी के प्रभाव को लेकर अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली रही हवाएं सतह से 1.5 किमी ऊपर तक प्रभावी हैं। इसके प्रभाव से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इससे आसमान भी पूरी तरह से साफ होगा, जिससे गर्मी का प्रभाव काफी अधिक देखने को मिलेगा।

33 के पार पहुंचा अधिकतम तापमान

बिहार में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हो रहा है। 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री गया में रिकॉर्ड किया गया, जबकि बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अररिया में 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि इससे दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, इससे अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी

Related posts

भारत और पाकिस्तान में नहीं होगी आगे की लड़ाई, दोनों सीजफायर को तैयार… डोनाल्ड ट्रंप का दावा

Report Times

CM के नए चेहरों से BJP ने दी मिशन 2024 को धार, समझिए वोट बैंक का पूरा समीकरण

Report Times

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में गृहयुद्ध के हालात, पूर्व पीएम ने परिवार सहित नेवल बेस में ली शरण, पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment