Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानस्पेशल

बेटी ईशा के लिए निभाई ढूंढ की परंपरा : पालिकाध्यक्ष ने दिया भतीजी का ढूंढ

चिड़ावा। संजय दाधीच

शहर में होली के पूर्व निभाई जाने वाली सामाजिक परम्परा ढूंढ के मौके पर एक बेटी को भी सम्मान दिया गया। ढूंढ पूजन की परंपरा हालांकि बच्चे के जन्म के पहले जन्मदिन पर निभाई जाती है।

लेकिन बेटी ईशा के जन्म पर ये परम्परा नहीं निभाई गई। बेटी ईशा के मन मे हमेशा से इसको लेकर टीस थी कि बेटी होने के चलते उसके बचपन में ये परम्परा क्यों नहीं निभाई गई।

आखिर ईशा दहिया ने अपनी बुआ और चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी को अपने मन की पीड़ा व्यक्त की और बचपन में बेटा-बेटी के भेद में ना निभाई जा सकी ढूंढ की सामाजिक परम्परा को निभाने की इच्छा व्यक्त की।

बुआ सुमित्रा सैनी ने आज बेटी की मुराद पूरी करने के लिए अपने ससुराल से ढूंढ की सामग्री लेकर आई और बेटी का धूमधाम से ढूंढ पूजन कराया। इस दौरान बेटी ईशा बेहद खुश नजर आई।

Related posts

अरविंद केजरीवाल से मिले एमके स्टालिन, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर क्या हुई बात?

Report Times

बदायूं की जामा मस्जिद भी विवादों के घेरे में , मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा

Report Times

चूरू : विधायक कृष्णा पूनियां व पति की बढ़ाई सुरक्षा

Report Times

Leave a Comment