Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : 24 घण्टे में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी

चिड़ावा। संजय दाधीच

शहर के मड्रेला बाईपास पर हुई लड़ाई में संदीप नायक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चिड़ावा डिप्टी सुरेश शर्मा ने आज शनिवार देर शाम को खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में तीन आरोपी सुभाष कटकी पुत्र प्रकाश झाझडिया निवासी चिड़ावा, झलकेश योगी, सोम उर्फ भुवनेश पुत्र किशोरलाल योगी निवासीगण विकास नगर चिड़ावा को गिरफ़तार किया गया है।

10 किलोमीटर तक दौड़कर आरोपियों को पकड़ा

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चिड़ावा सीआई अनिल चौधरी की अगुवाई में 14 सदस्यों की टीम का गठन किया गया। सूचना मिलने पर टीम पिलानी, राजगढ़, तारानगर, साहवा होते हुए सरायण गांव पहुंची। यहां पर आरोपी अपने परिचित के खेत में छूपे हुए थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, तभी पुलिस की टीम ने करीब 10 किलोमीटर कच्चे रेत के टीलो में भागकर उनका पीछा किया तथा सराय गांव के रोही में स्थिति खेत में से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई में साहवा थानाधिकारी सुरेश कस्वा व डीएसटी टीम चूरू ने सहयोग दिया। टीम में सउनि कल्याण सिंह, एचसी दिनेश कुमार, शशीकांत, दयाराम, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, शशीकांत, कांस्टेबल जगदीप, अमित, महेंद्र यादव, हरीश, संदीप, सवाईसिंह, प्रमेश, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

महिला आरक्षण बिल: महिलाओं पर मोदी का जादू बरकरार, विपक्ष लाचार

Report Times

देश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट पर लगातार उठ रहे सवाल

Report Times

सुलताना बस स्टैंड के पास चल रही ईसाई धर्म की गतिविधि : विहिप, आर एस एस सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

Report Times

Leave a Comment