Report Times
Otherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया फैसला

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार शाम को प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया। 21 वर्ष की आयु के उत्तराखंड में यह पहला अवसर है, जब विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बावजूद किसी नेता को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

भाजपा ने पहले ही कर दी थी घोषणा

पुष्कर सिंह धामी तीसरी व चौथी विधानसभा में ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से विधायक रहे, लेकिन इस बार यहीं से कांग्रेस के भुवन कापड़ी के हाथों वह सीट गंवा बैठे। भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सत्ता में आने की स्थिति में धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

पार्टी धामी के नेतृत्व में चुनाव में गई

पार्टी उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव में गई। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले धामी को मुख्यमंत्री के रूप में छह महीने का कार्यकाल मिला। यह उनकी बड़ी उपलब्धि रही कि पांच साल की एंटी इनकंबेंसी को दरकिनार कर वह भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में लाने में सफल रहे।

Related posts

जादवपुर विश्वविद्यालय में रामनवमी पर बवाल, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Report Times

RPSC RAS 2023: परीक्षा के कुछ देर बाद ही आंसर की जारी, जानें ऑब्जेक्शन का तरीका

Report Times

वेदर अपडेट:तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा, आज हीट वेव की चेतावनी

Report Times

Leave a Comment