Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसिनेमास्पेशल

Runway 34 Trailer Review: अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की टक्कर देखने को बेताब हैं दर्शक, विजुअल इफेक्ट्स की हुई तारीफ

अजय देवगन (Ajay Devgn), अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अभिनीत फिल्म ‘रनवे 34’ (Runway 34) का टीजर  21 मार्च रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सभी एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। फिल्म का इंतजार कर रहे हैं दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियां देते हुए अजय और अमिताभ की जोड़ी की जमकर प्रशंसा की है। कुछ लोगों को फिल्म का विजुअल इफेक्ट्स तो कुछ को अजय का किलर एटीट्यूड पसंद आया। यूट्यूब की बात करें तो ट्रेलर को रिलीज के 4 घंटों के अंदर ही दो मिलियन से ज्यादा न्यूज मिल चुके हैं।

वहीं ट्विटर की बात करें तो ज्यादातर लोगों को अजय देवगन के ‘रनवे 34’ से उनकी पिछली सभी हिट फिल्मों जैसी ही उम्मीदें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत ही अच्छे विजुअल के साथ आकर्षक। अजय देवगन हमेशा की तरह अपने किरदार में दमदार लग रही हैं अमिताभ बच्चन अपनी कमांडिंग आवाज के साथ जादू कर रहे हैं। कंटेंट का मतलब फिल्मों की ताकत होना है और मुझे उम्मीद है कि अजय इसे समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और सफल फिल्म बनाएंगे।’

Related posts

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच घमसान खेल मुकाबला आज

Report Times

एमआरएस स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान

Report Times

किसी देश को शोषण करने नहीं देंगे… चीन से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति ने भी दिखाई अकड़

Report Times

Leave a Comment