Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिव्यापारिक खबरस्पेशल

इन 7 लाख कर्मचारियों के भत्‍ते में सीधे 11 फीसद की बढ़ोतरी, अप्रैल में बढ़कर आएगी सैलरी

मध्‍य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है। 1 अप्रैल से उनकी सैलरी बढ़ गई है। सरकार ने उनके महंगाई भत्‍ते में सीधे 11 फीसद की बढ़ोतरी का आदेश लागू कर दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस के कारण हम राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी नहीं कर सके। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया जाएगा और अप्रैल से वितरित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से करीब सात लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से दो दिन पहले यह घोषणा की गई थी।

Related posts

Sai Swami Metals IPO: पैसा रखें तैयार, बाजार में आने वाला है धांसू आईपीओ, जानें प्राइस बैंड, जीएमपी और डिटेल

Report Times

स्टूडेंट्स को मिली राहत:शेखावाटी विवि ने फार्म जमा करने के नाम पर वसूली करने वाले काॅलेजाें को दिया नोटिस, लौटाने होंगे स्टूडेंट्स के पैसे

Report Times

कटवाओ दाढ़ी तभी मिलेगी दुल्हन, वरना नो एंट्री…कुमावत समाज के इस फरमान से दूल्हे परेशान

Report Times

Leave a Comment