Report Times
latestOtherकरियरखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन

REPORT TIMES 
चिडावा। राजस्थान शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित, राजस्थान स्पोर्टस एकेडमी के द्वारा राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया गया। साप्ताहिक चलने वाले इस स्पोर्ट्स वीक की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन गुरुवार को किया गया। साप्ताहिक चलने वाले स्पोर्ट्स वीक में क्रिकेट के खेल के लिए कोच एनआईएस सर्टिफाइड प्रशांत कुमार, लॉन टेनिस के लिए कोच इरशाद खान, बास्केट बॉल के लिए कोच विशाल कुमार के द्वारा खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकसी, मेंहदी प्रतियोगिता, वृक्षारोपण आदि को भी शामिल किया गया है।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक श्रीराम थालौर,  विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान सचिव संजय थालौर, संस्थान की चेयरपर्सन नितिका थालौर उपस्थित रहे। संस्थान की चेयरपर्सन नितिका  थालौर ने गुब्बारे हवा में छोड़ कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया। नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य संगीता कुमारी ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संस्थान के एमडी गोपीचंद जांगिड़, राजस्थान बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ.अरविंद भालोठिया, राजस्थान एलएलबी प्राचार्य डॉ.दिनेश गौतम, राजस्थान पीजी कॉलेज एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. सुभाष बोला, आरपीएस प्राचार्य अंजना सोमरा, नर्सिंग प्राचार्य संगीता कुमारी, नर्सिंग ट्यूटर  सुनील कुमार, अमित शर्मा और पूनम सैनी उपस्थित रहे। मंच संचालन उज्जवल शर्मा ने किया।

Related posts

झुंझुनू की जूनियर टीम का चयन

Report Times

राजस्थान: सगाई के 8 दिन बाद युवती की लाश उसके घर के पीछे मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कराया मुकदमा दर्ज

Report Times

‘पंडित जी की सरकार में उतरवाई छात्रों की जनेऊ’ MLA हरिमोहन शर्मा ने पूछा कौन कर रहा है मुख्यमंत्री को बदनाम?

Report Times

Leave a Comment