Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसीकर

बोर्ड परीक्षा के पेपर सुरक्षा के साथ थानों में भेजे:केंद्र अधीक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी, शिक्षा अधिकारी की देखरेख में हुआ वितरण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण आज सीकर के एस के स्कूल से हुआ। प्रश्न पत्रों को पूरी सुरक्षा के बीच आज अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। प्रश्न पत्रों के लिए केन्द्र अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीकर में शिक्षा अधिकारी की देखरेख में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से प्रश्न पत्रों के लिए 20 रूट तय किए गए । सभी रूट की बसों के साथ दो राजपत्रित अधिकारियों और सुरक्षा गार्डों के साथ प्रश्न पत्रों को भेजा गया। सबसे पहले पुलिस लाइन सीकर नीम का थाना पाटन रूट के केंद्र अधीक्षकों को प्रश्न पत्र दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र पिलानिया ने बताया कि प्रश्न पत्रों को बड़ी ही सुरक्षा के साथ भेजा गया है केंद्र अधीक्षकों को प्रश्न पत्रों पर पूरी नजर रखनी होगी सभी प्रश्न पत्रों को थाने पर रखे गए हैं और निर्धारित समय पर परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र परीक्षा सेंटरों पर पहुंचेंगे

Related posts

चिड़ावा : जागरूकता के नए मिशन पर एसडीएम जेपी गौड़

Report Times

अब नहीं दौड़ेंगी बीआरटीएस बसें जयपुर में नया ट्रैफिक प्लान लागू

Report Times

हमारी जमीन पर बना है ताजमहल, राजस्थान की BJP सांसद के बयान से नया विवाद

Report Times

Leave a Comment