Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

ड्राइवर के सोने पर ट्रक से 400 लीटर तेल चुराया:नागौर से सीमेंट भरकर आया था, रात को सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, सीसीटीवी कैमरे में नजर आए चोर

ट्रक में से 400 लीटर तेल चोरी कर बदमाश भाग गए। ड्राइवर ट्रक में ही रात को गहरी नींद में सो रहा था। सुबह उठा तो चोरी का पता चला। पास में खड़े दूसरे ट्रक से भी चोर सौ लीटर तेल चोरी करके ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे है। ट्रक मालिक ने सीकर के दादिया थाने में मामला दर्ज करवाया है।

ट्रक में ही सोया था ड्राइवर
नागौर जिले के डीडवाना के रहने वाले ड्राइवर नरपत गिरी ने बताया कि वह ट्रक में सीमेंट भरकर रवाना हुआ था। वहां से रवाना होकर पिपराली रोड स्थित एसीसी डिपो सीकर पहुंचा। मगर रात को गाड़ी खाली नहीं होने पर गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह ट्रक में ही सो गया। रात करीब 1 बजे तक वह जाग रहा था। एक बजे बाद उसे गहरी नींद आ गई। इस बीच अज्ञात चोरों ने ट्रक से 300 लीटर तेल चोरी कर लिया। सुबह उठने पर घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
ट्रक ड्राइवर नरपत गिरी ने बताया कि एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने उसके ट्रक के अलावा पास में दूसरे ट्रक से भी 100 लीटर का तेल चोरी कर लिया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रामावतार कर रहे है। पुलिस का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

कोडरमा : गोद भराई रस्म का आयोजन

Report Times

वार्ड सात और आठ में पेयजल किल्लत :  जलदाय कार्यालय के सामने फिर से विरोध-प्रदर्शन

Report Times

रक्तवीर सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Report Times

Leave a Comment