Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

पंच सरपंच का मानदेय बढ़ा:पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने के आदेश, प्रधान संघ ने जताया सीएम का आभार

reporttimes

राजस्थान सरकार ने सरपंच से लेकर जिला प्रमुख तक के पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। जिसके बाद प्रधान संघ ने सीएम और पंचायतीराज मंत्री का आभार जताया है। झुंझुनूं के नवलगढ़ से प्रधान तथा प्रधान संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि पिछले दिनों ही प्रदेश में पहली बार प्रधान संघ का गठन कर हमने मुख्यमंत्री और पंचायतीराज मंत्री से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि सीएम ने हमें आवश्वस्त किया था कि हमारी मांगों पर वे ध्यान देंगे। इस मुलाकात और मांगों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हालांकि हमारी मांग मुताबिक सरकार ने हमारा मानदेय नहीं बढ़ाया है। लेकिन फिर भी हम इसे एक अच्छी शुरूआत के तौर पर देखते हैं। सुंडा ने कहा कि सभी पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसके लिए सीएम अशोक गहलोत, सीएम सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा तथा पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा का आभार है।

उन्होंने कहा कि अभी भी मानदेय में वृद्धि करने के अलावा अन्य मांगों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। ताकि ग्रामीण जनप्रतिनिधि खुद को सम्मानित महसूस कर सकें। वहीं साथ ही साथ वे और अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ सभी सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचा सकें।

Related posts

दिव्यांग सहायता शिविर: लोक सेवा ज्ञान मन्दिर की ओर से लगाया गया शिविर, दिव्यांगजनों को दी योजनाओं की जानकारी

Report Times

बीजेपी का मिशन नारी शक्ति, देश भर में महिलाओं को जोड़ने का महाअभियान

Report Times

BCCI bans Rishabh Pant: ऋषभ पंत को BCCI ने किया बैन, प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

Report Times

Leave a Comment