Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

सख्ती:रामनवमी पर ड्राेन से होगी निगरानी 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

reporttimes

दस अप्रैल काे रामनवमी पर शाेभायात्रा के लिए प्रशासन कड़े इंतजाम करेगा। जिले में धारा 144 लगाई गई है। एसडीएम शैलेष खैरवा, डीएसपी शंकरलाल छाबा व विभिन्न समुदायाें के लाेगाें की बैठक हुई। डीएसपी छाबा ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालाें पर सख्त कार्रवाई होगी। दाे दिन तक ड्राेन से निगरानी रखी जाएगी। शाेभायात्रा के रूट पर नगर परिषद द्वारा अस्थाई रूप से 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शाेभायात्रा समिति के विजय सैनी, काेतवाल सुरेंद्र देगड़ा, बूंदू खां माेयल, खादिम खाेखर, प्रवीण स्वामी आिद थे। शाेभायात्रा निकालने को लेकर लिखित जानकारी देनी हाेगी।

नवलगढ़ में श्रीरामनवमी पर कस्बे में निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को श्रीरामनवमी उत्सव समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। रामकुमारसिंह राठौड़ ने बताया कि शोभायात्रा में व्यापारियों को बुलावा दंेगे। श्रीकांत मोरारका व योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान दोपहर दो बजे बाजार बंद हो जाएगा, इसके लिए कपड़ा व्यापार संघ, खाद्य व्यापार संघ, सब्जी मंडी व्यापार संघ व स्वर्ण व्यापार संघ ने सहमति दी है। शोभायात्रा रामदेवरा चौक से शाम 4.15 बजे शुरू होगी। पालिकाध्यक्ष सोयब खत्री ने बताया कि ड्रोन से पुष्प वर्षा करवाई जाएगी।

Related posts

भारतीय शटलर पी वी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब

Report Times

नफरत की दुकान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- ‘मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं’

Report Times

संकट ने घेरा है…आजा मेरे हनुमान

Report Times

Leave a Comment