Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार: नामी कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ करता था ठगी, कई राज्यों की पुलिस को थी आरोपी की तलाश

reporttimes

ऑनलाइन माध्यम से नामी कम्पनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाम को मामले का खुलासा किया है। बिस्किट एवं अन्य खाने की सामग्री की एजेंसी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया।

नए बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलवीर चावला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अमित पुत्र भीमसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिमाचल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 90 हजार 526 रूपए ऐठ लिए। आरोपी ने चिड़ावा के व्यापारी सोनू मंड्रेलिया को एजेंसी दिलवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार सोनू से पहले 70 हजार रूपये तथा बाद में 20 हजार रूपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस संदर्भ में सोनू ने 3 मार्च 2022 को मामला दर्ज कराया था।

नामी कंपनी की फर्जी साइट बनाकर करता था ठगी

पुलिस पकड़ में आये आरोपी अमित सेन ने काफी बड़े खुलासे किये है। बिस्किट एवं अन्य खाने की सामग्री की नामी कंपनियों की फर्जी साइट बनाकर दुकानदारों को कम रेट में एजेंसी दिलवाने का झांसा देकर उनसे ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जाता है। पुलिस ने जब इन नामी कंपनियों से संपर्क किया तो पुलिस के सामने भी बड़े खुलासे हुए।

Related posts

चिड़ावा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और पूर्व मंत्री राजवी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Report Times

रिश्वत मामले में दोषी सैमसंग के अरबपति वाइस चेयरमैन को राष्ट्रपति से मिली माफी

Report Times

कभी Virat Kohli की बायोपिक करना चाहते थे शाहरुख खान, ऐसा था अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

Report Times

Leave a Comment