Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

रोडवेज कंडेक्टर से मारपीट का मामला: पुलिस ने किया रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, मीडिया को नहीं दी गई जानकारी

चिड़ावा।संजय दधीच

चिड़ावा में रोडवेज कंडक्टर से मारपीट के बहुचर्चित मामले में आखिरकार चिड़ावा पुलिस ने रिटायर्ड फौजी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर ही लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज परिचालक वेदप्रकाश सैनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है।

कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

दरअसल 23 मार्च को रोडवेज परिचालक और रिटायर्ड फौजी के बीच हुए विवाद के चलते दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर पीयूष सैनी को गिरफ्तार किया। अब परिचालक की रिपोर्ट पर रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है। इधर गिरफ्तारी के बाद रिटायर्ड फौजी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तारी की नहीं दी मीडिया को जानकारी

चिड़ावा पुलिस ने इस मामले में जहां रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर की गई गिरफ्तारी को मीडिया के सामने हाइलाइट किया गया था। दूसरी ओर कंडक्टर की ओर से इस मामले में दर्ज कराए गए प्रकरण में रिटायर्ड फौजी की गिरफ्तारी को मीडिया के सामने उजागर नहीं किया। ऐसे में पुलिस पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। ये पूरा मामला अब जन चर्चा में है।

Related posts

Russians and Indians: अब बिना वीजा के एक दूसरे के देश जा सकेंगे रूसी और भारतीय, दोनों देशों के बीच वीजा फ्री टूरिस्ट समझौते पर ज़ल्द हो सकते हैं हस्ताक्षर

Report Times

अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर होने के बयान देने वाले सिमरन गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप

Report Times

चिड़ावा शहर में 22 को होंगे बड़े धार्मिक आयोजन

Report Times

Leave a Comment